सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Despite police action, liquor smuggling continues unabated.

Deoria News: पुलिस कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रही शराब की तस्करी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Despite police action, liquor smuggling continues unabated.
विज्ञापन
लार/देवरिया। शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके तस्करों पर इसका असर नहीं हो रहा है। आए दिन तस्कर शराब की खेप लेकर बाॅर्डर के चेकपोस्ट पर पकड़े जा रहे हैं। इस बात की तस्दीक जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में एक पखवाड़े के अंदर पकड़ी गई शराब कर रही है।

16 मई को खरवनिया पुल के रास्ते पिकअप से शराब की खेप लेकर तस्कर बिहार जाने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। घिरता देख चालक वाहन छोड़ भाग गया। पिकअप से 140 पेटी देसी, 30 पेटी अंग्रेजी शराब और आठ पेटी बियर बरामद हुई। गत सोमवार को मेहरौना चेकपोस्ट के रास्ते बिहार जा रही पिकअप को मेहरौना पुलिस ने पकड़ कर 55 पेटी हरियाणा निर्मित शराब बरामद की थी। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह खरवनिया तिराहे पर प्राथमिकी विद्यालय के पास पुलिस ने सफेद रंग की स्कार्पियो को रोककर तलाशी ली। सीट के नीचे छिपाई गई 32 पेटी देसी शराब बरामद हुई थी। बनकटा पुलिस ने काली मंदिर से एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोक कर तलाशी ली। सीट के अंदर और पहिशशे के पास बनाए गए बाॅक्स से 90 बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा 12 दिन पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र के सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर बहादुरपुर गांव के सामने एक इनोवा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो रफ्तार बढ़ा भागने लगे। इसी बीच घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान 32 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि शराब तस्करी पर अंकुश के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। किसी भी हाल में तस्करी नहीं होने दी जाएगी। तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed