सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Agriculture Minister performed the ground breaking ceremony of the cremation ground to be built at a cost of Rs 24.36 lakh.

Deoria News: कृषि मंत्री ने 24.36 लाख से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का भूमि पूजन किया

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister performed the ground breaking ceremony of the cremation ground to be built at a cost of Rs 24.36 lakh.
विज्ञापन
तरकुलवा। विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआ बजराटार में छोटी गंडक के किनारे रविवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 24.36 लाख की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
Trending Videos

अंत्येष्टि स्थल का निर्माण ग्रामीण जनता की एक लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत के विकास में सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। अंत्येष्टि स्थल निर्माण की शुरुआत पर खुशी व्यक्त करते हुए कृषि मंत्री ने कहा की निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन रामबहाल पटेल ने किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अभिषेक चौरसिया, मनोज कुमार भारती, ओमकार राव, जीवन पर त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत्र, प्रवीण राय, अंबुज शाही, अध्यक्ष मंटू कुशवाहा, क्रांति सिंह, सूरज गुप्ता, सत्यम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed