सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The emphasis on health facilities in the budget will benefit the 35 lakh population of the district.

Deoria News: बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर से जिले की 35 लाख आबादी को होगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The emphasis on health facilities in the budget will benefit the 35 lakh population of the district.
विज्ञापन
देवरिया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश की गई आम बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है। इससे जिले में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर से लेकर क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) को और मजबूती मिलेगी। इन सुविधाओं के बढ़ने से इससे जिले की 35 लाख की आबादी को सीधा फायदा होगा।
Trending Videos


वित्त मंत्री ने अपने बजट में हर जिले में ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी सुविधाओं पर जोर दिया है। देवरिया में 70 बेड का ट्रामा सेंटर निर्माणाधीन है। इसके जून 2026 तक पूरा हो जाने की संभावना है। वहीं परिसर में बन रहे क्रिटिकल केयर यूनिट के इस साल के अंत तक या जनवरी 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसमें बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। आम बजट में इस पर जोर से इन दोनों सेंटरों में और अधिक सुविधाएं बढ़ेंगी। इससे जिले के मरीजों को आपातस्थिति में कही बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके चलते हायर सेंटरों पर दबाव कम होगा। वहीं मरीजों को अपने जिले में ही बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं कैंसर की दवाओं के सस्ता होने से इलाज में जेब पर कम बोझ पड़ेगा। इससे मरीज अपना इलाज अच्छे तरीके से करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed