{"_id":"69d3fc2420acae627a0689b5","slug":"allegations-of-misbehaviour-with-crpf-jawan-video-goes-viral-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-178825-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीआरपीएफ जवान से दुर्व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीआरपीएफ जवान से दुर्व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/भलुअनी। सोनाड़ी गांव निवासी और सीआरपीएफ के जवान नागेंद्र कुमार यादव से भलुअनी पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है। सोमवार को जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर होने लगा।
हालांकि, पुलिस ने अपने बचाव में ऑफ ड्यूटी में जवान द्वारा वर्दी में थाने पर पहुंच दबाव बनाने की बात कही जा रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोनाड़ी गांव निवासी नागेंद्र यादव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में जीडी के पद पर कार्यरत हैं। सोशल प्लेटफार्म पर वायरल पोस्ट में कहना है कि वह तीन अप्रैल को एक मामले में भलुअनी थाने पर शिकायत पत्र दिये थे। जिस पर जांच किया गया। पांच अप्रैल को साढ़े ग्यारह बजे मामले की प्रगति जानने थाने पहुंचा। इसी बीच पुलिस द्वारा गाली-गलौज करते हुए धक्का देते हुए लाकअप में बंद कर दिया गया। आधा घंटा बाद लाकअप से बाहर निकाला गया। जबकि मोबाइल भी छीन लिया गया था।
वायरल वीडियो में सीआरपीएफ जवान ने उच्चाधिकारियों से दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष भलुअनी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि नागेंद्र कुमार यादव थाने पर आए थे। वह ऑफ ड्यूटी में होने के बाद भी वर्दी पहन रखे थे। वह एक मामले में दबाव बना रहे थे। दुर्व्यवहार जैसी ऐसी कोई बात नहीं है।
Trending Videos