सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angry shopkeepers argue with the chairman and EO over the breaking of the drain.

Deoria News: नाली तोड़ने से नाराज दुकानदारों की चेयरमैन और ईओ से बहस

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Angry shopkeepers argue with the chairman and EO over the breaking of the drain.
विज्ञापन
भटनी। नगर पंचायत क्षेत्र के गांधी चौक पर शनिवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पंचायत प्रशासन और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। मामले को लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित सिंह और चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने थाने पहुंचकर आरोपी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। वहीं, दुकानदारों ने बिना पानी निकासी के नाली तोड़ने पर नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत की टीम गांधी चौक क्षेत्र में नाली से जुड़े अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान नाली तोड़े जाने का विरोध करते हुए कुछ दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक सभासद के साथ भी दुकानदारों ने दुर्व्यवहार किया। इससे दोनों पक्षों में तेज बहस होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से नाराज चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी थाने पहुंचे और संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी ने थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed