सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Assault over old enmity; three injured.

Deoria News: पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Assault over old enmity; three injured.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मठिया पठान गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में एक पखवाड़े के भीतर तीन बार विवाद हो चुका। आरोप है कि इस दौरान हुई मारपीट में आठ माह के मासूम समेत तीन लोग घायल हुए हैं। उधर, दोनों पक्षों ने दोपहर बाद भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर ली। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

मठिया पठान गांव निवासी अजिबुन नेशा और जैबुन नेशा के बीच पुरानी रंजिश में कई दिन से विवाद होता चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच सोमवार को मारपीट हुई थी। एक पक्ष ने थाने पहुंच शिकायत की तो दूसरा पक्ष मंगलवार की दोपहर बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, पूर्व में हुई मारपीट में जैबुन नेशा की बेटी शदरुन नेशा और उनका आठ माह का बेटा फैज और दूसरे पक्ष से अजिबुन नेशा घायल हो गईं। शदरुन नेशा का कहना है कि बेटे के दाहिने हाथ की कई जगह हड्डियां टूट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी लंबे समय से विवाद चलता आ रहा है। दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया जा चुका है। इसके अलावा भी कार्रवाई की गई है। फिर से तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed