{"_id":"6a6cebb778e80f1b8b026ffd","slug":"attack-on-nagar-panchayat-presidents-father-two-accused-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1035-188152-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 01 Aug 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। स्थानीय नगर पंचायत के अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा के घर बुधवार को कुछ लोग घुस गए और उनके पिता व तरकुलवा के पूर्व प्रधान सत्यनारायण कुशवाहा पर जानलेवा हमला कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों पर हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
नगर पंचायत कस्बा निवासी सत्य नारायण कुशवाहा (65) तरकुलवा गांव के तीन बार प्रधान रह चुके हैं। वह वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा के पिता हैं। पूर्व प्रधान ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि बुधवार की रात पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस गए और उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा ले गए,
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रामेश्वर उर्फ मुन्ना कुशवाहा, अशोक कुशवाहा तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो आरोपितों को शांति भंग की धारा में जेल भेजा गया है। घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।