सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhatni woman dies under suspicious circumstances in Delhi

Deoria News: भटनी की महिला की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bhatni woman dies under suspicious circumstances in Delhi
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की एक विवाहिता की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर गांव निवासी श्रीनिवास तिवारी मुंबई में नौकरी करते हैं। वहीं परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी कृतिका (35) की शादी करीब 10 साल पहले मईल थाना क्षेत्र के तेलिया शुक्ल गांव में हुई थी। वर्तमान में वह पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के साथ दिल्ली के अशोक नगर इलाके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि दो जून को कृतिका ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी और ससुराल पक्ष से अपनी जान को खतरा बताया था। परिवार के लोग इस संबंध में दामाद और अन्य परिजनों से बातचीत ही कर रहे थे कि शनिवार रात कृतिका की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिल गई।
विज्ञापन
Trending Videos

पिता श्रीनिवास तिवारी ने दिल्ली पुलिस को तहरीर देकर पति, सास, ससुर और अन्य लोगों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की खबर मिलते ही गोपालपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि कृतिका चार मई को चचेरे भाई की शादी में गांव आई थी। गांव के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed