सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves broke into a house and stole jewellery worth lakhs along with Rs 10,000 cash.

Deoria News: चोरों ने घर में घुसकर दस हजार नकदी समेत लाखों के जेवरात उड़ाए

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a house and stole jewellery worth lakhs along with Rs 10,000 cash.
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव में शनिवार की रात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसकर दस हजार रुपये नकदी और लाखों के जेवरात उड़ा ले गए। परिजनों को घटना की जानकारी रविवार सुबह सोकर जगने पर हुई। खोजबीन करने के दौरान बगल गांव नरंगा के एक खेत में टूटे हालत में सूटकेस और बाक्स मिले। हालांकि सारा सामान गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है।
Trending Videos


खुखुंदू क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव निवासी विमला देवी और उनकी बेटी संजना देवी शनिवार की रात बरामदे में सोई थी। आरोप है कि चोर मकान के पीछे से घर में प्रवेश कर गए और कमरों का ताला तोड़कर तीन बाक्स, दो सूटकेस, दो ट्राली बैग और दो सादा बैग उठा ले गए। विमला देवी का कहना है कि चोर घर में रखा मेरा और बेटी का सारा जेवरात और कीमती कपड़ा चोरी कर ले गए है। बेटी संजना एक माह पहले ससुराल से यहां शादी में आई थी। वह अपना पूरा जेवरात और कीमती साड़ियां लेकर आई थी। जो चोरी हो गई है। घटना के बाद मां-बेटी बदहवास पड़ी हुई है। उधर, चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की गई है। शिकायती पत्र मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धड़पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed