सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Miscreants entered the house and carried out a deadly attack, father and son injured

Deoria News: घर में घुसकर मनबढ़ों ने किया जानलेवा हमला, पिता-पुत्र घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Miscreants entered the house and carried out a deadly attack, father and son injured
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नंबर दो गांव में रविवार की दोपहर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पूर्व प्रधान समेत 10 से अधिक लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
Trending Videos

जमुआ नंबर दो गांव निवासी आजाद की पत्नी ने विवाद के बाद आरोप लगाया कि वह रविवार की दोपहर अपने घर का दरवाजा बंद कर अंदर बैठी थी। इसी बीच गांव के पूर्व प्रधान के परिवार के लोगों ने पीछे की रास्ते से घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया। हमले में शेर खान (15) और उनके पिता आजाद (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी घर छोड़कर भाग गए। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed