सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike rally organised on Emperor Ashoka's birth anniversary

Deoria News: सम्राट अशोक की जयंती पर बाइक रैली निकाली गई

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bike rally organised on Emperor Ashoka's birth anniversary
विज्ञापन
तरकुलवा। सम्राट अशोक की जयंती पर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के परसौनी से बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में नगरवासियों, युवाओं और गणमान्य लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। फर्री नृत्य करते कलाकार यात्रा में आकर्षण का केंद्र बने रहे।
Trending Videos

नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा के नेतृत्व में बाइक जुलूस नगर के परसौनी से गुलहरिया, बसंतपुर धूसी, तरकुलवा, जमुनी, कनकपुरा पहुंची। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष ने सम्राट अशोक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हमें त्याग, आदर्श, शांति और अहिंसा का संदेश देता है। पूर्व प्रधान ब्रह्मदेव कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज में एकता, भाईचारा और सद्भाव बनाने का संदेश दिया है। रैली में शामिल लोग अपने हाथों में बैनर और तख्तियां लिए थे, जिस पर सम्राट अशोक के विचार अंकित थे। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सभासद पूर्व कमलेश कुशवाहा, सभासद विवेक कुशवाहा, विनोद भगत, प्रभु कुशवाहा, दारा सिंह कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, गुलाब कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed