सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   By surrendering at the feet of the Mother, one's wishes are fulfilled.

Deoria News: मां के चरणों में समर्पण से पूरी होती मनोकामना

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
By surrendering at the feet of the Mother, one's wishes are fulfilled.
विज्ञापन
सलेमपुर। ब्लॉक के अहिरौली लाल गांव में चल रही त्रिदिवसीय शतचंडी महायज्ञ में वृंदावन धाम से आए महर्षि श्रीदास ने श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनाया। यज्ञ आचार्य संजय मिश्रा के संचालन में यज्ञ मंडप में यजमान सुनील सिंह ने यज्ञ वेदियों का पूजन किया।
Trending Videos

वृंदावन से आई रासलीला मंडली द्वारा रासलीला का मंचन और सुषमा द्विवेदी के सहयोग से कथा-प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। कथा के क्रम में महर्षि श्रीदास ने कहा कि जो भी मां के चरणों में समर्पित होता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। जब-जब देवताओं पर विपत्ति आती है, वे मां को ही पुकारते हैं। मां उनके सभी कष्टों का निवारण करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महर्षि ने बताया कि जब ब्रह्मा, विष्णु, महेश को यह जिज्ञासा हुई कि वे किसके द्वारा संचालित होते हैं, तभी रत्नजड़ित विमान आया। त्रिदेव उस पर आरूढ़ होकर ब्रह्मलोक, विष्णुलोक, शिवलोक से होते हुए मणिक द्वीप पहुंचे। वहां कोटि-कोटि ब्रह्मा, विष्णु और शंकर देवी की स्तुति कर रहे थे। मां का अद्भुत रूप देखकर त्रिदेव भी स्तुति करने लगे। मां के पाद अंगुली के नाखून में असंख्य ब्रह्मांड की छवि देखकर सभी देवता आनंदित हो उठे और जयकार करने लगे। मां की शक्ति से प्रभावित होकर ब्रह्मा, विष्णु, महेश ने उपासना की। प्रसन्न होकर जगत जननी जगदंबा ने ब्रह्मा को सरस्वती, विष्णु को लक्ष्मी और शंकर को शिवा प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed