फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cars parked on the road near Gorakhpur's Nauka Vihar for the sake of making Reels – video goes viral.

रील बनाने के लिए रोकी सड़क: बीच सड़क खड़ी कीं कारें, अब 'रील' बना सिरदर्द, फंसे 10 युवक-CCTV से हुई इनकी पहचान

Sun, 12 Jul 2026 12:48 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 12 Jul 2026 12:48 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 10 युवक छह चार पहिया वाहनों से सर्किट हाउस से कार्निवाल जाने वाली सड़क पर पहुंचे थे। गंभीरनाथ प्रेक्षागृह का चक्कर लगाने के बाद युवकों ने सड़क पर ही वाहनों को रोक दिया और रील बनाने लगे। इस दौरान सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।

विज्ञापन
Cars parked on the road near Gorakhpur's Nauka Vihar for the sake of making Reels – video goes viral.
सड़क पर खड़ी गाड़ियों की वायरल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में शहर की सड़कों पर रील बनाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को सर्किट हाउस के पास कुछ युवकों ने बीच सड़क जीप और कारें खड़ी कर वीडियो बनाया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद रामगढ़ताल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 10 युवक छह चार पहिया वाहनों से सर्किट हाउस से कार्निवाल जाने वाली सड़क पर पहुंचे थे। गंभीरनाथ प्रेक्षागृह का चक्कर लगाने के बाद युवकों ने सड़क पर ही वाहनों को रोक दिया और रील बनाने लगे। इस दौरान सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


वीडियो बनाने के बाद सभी युवक वहां से चले गए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान दो वाहनों की पहचान कर ली गई है। अब पुलिस वाहन मालिकों का सत्यापन करने के साथ ही रील बनाने वाले युवकों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि सड़क पर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दो वाहनों की पहचान हो चुकी है और आगे की जांच के आधार पर संबंधित लोगों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed