फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Burglary uncovered in 24 hours, one arrested

Deoria News: 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 12 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Burglary uncovered in 24 hours, one arrested
खामपार। खामपार पुलिस ने चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का एक हैंडपंप और दो सेक्शन पाइप बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, छपिया गांव निवासी मिथुन कुमार (19) को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर तमकुहीराज राजमार्ग से छपिया पश्चिम टोला जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया चोरी का एक हैंडपंप और दो सेक्शन पाइप बरामद किए गए।
विज्ञापन

भिंगारी बाजार निवासी चंद्रिका प्रसाद ने 10 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि नौ और 10 जुलाई की रात उनके घोठे पर लगा हैंडपंप तथा गांव के अनिल शाही और शिवजी कुशवाहा के खेत में लगे पंपसेट का सेक्शन चोर चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी कर ली। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed