{"_id":"6a528dcc1185b304490de0ec","slug":"tb-patients-being-searched-for-at-x-ray-camp-71-meet-deoria-news-c-208-1-deo1009-186625-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक्स-रे शिविर में खोजे जा रहे टीबी मरीज, 71 मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक्स-रे शिविर में खोजे जा रहे टीबी मरीज, 71 मिले
Sun, 12 Jul 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी उन्मूलन के लिए 24 मार्च से जिले में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में एक्स-रे शिविर लगाकर टीबी के मरीज खोजे जा रहे हैं। अभियान में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन की मदद से गांव-गांव जाकर मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक जिले के विभिन्न गांवों में 678 शिविरों के माध्यम से 71 संभावित टीबी मरीजों में टीबी की पुष्टि की गई। वर्तमान में 3074 टीबी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ के नेतृत्व में ग्राम प्रधान, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, सहायिका, कोटेदार, वालंटियर सहित रोगी हितकारी मंच के सहयोग से शिविर लगाकर लोगों की जांच कर रही हैं। लंबे समय से खांसी, बुखार, वजन कम होना और कमजोरी जैसे लक्षण वाले लोगों का एक्स-रे और अन्य परीक्षण कराया जा रहा है।
एआई तकनीक से लैस मशीनें एक्स-रे रिपोर्ट का तेजी से विश्लेषण कर संभावित मरीजों की पहचान करने में मदद कर रही हैं। मार्च से अबत क जिले में 678 शिविरों के माध्यम से 54240 टीबी के संभावित लोगों की स्क्रीनिंग कर पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से एक्स-रे किया गया। इस दौरान 71 लोगों में टीबी की पुष्टि की गई।।
विज्ञापन
...
स्वास्थ्य केंद्रों पर ट्रू और सीबी नॉट से होती है जांच
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी सहित 22 ट्रू-नॉट और 3 सीबी-नाॅट मशीनें उपलब्ध हैं, जो टीबी की तेज और सटीक जांच में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि हर महीने की 20 तारीख को टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी जाएगी। साथ ही, सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने और उनके पोषण और उपचार में सहयोग करने की अपील की गई है।