{"_id":"69c42e5fba5608a4f00b4105","slug":"crs-special-train-ran-at-a-speed-of-127-kmph-on-the-new-track-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-177875-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नए ट्रैक पर 127 की रफ्तार से दौड़ी सीआरएस स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नए ट्रैक पर 127 की रफ्तार से दौड़ी सीआरएस स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्त।
विज्ञापन
देवरिया/सलेमपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में पिवकोल-सलेमपुर-लार रोड रेलखंड (14.51 किमी) के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य का संरक्षा निरीक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना ने इस पूरे खंड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी स्पेशल ट्रेन नए ट्रैक पर 127 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी। उनकी रिपोर्ट मिलने के साथ ही इस पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अफसरों के साथ निरीक्षण की शुरुआत लार रोड रेलवे स्टेशन से हुई। इहां आधुनिक तकनीकों के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, वीडीयू स्टेशन पैनल, रिले रूम के विस्तार, इंटीग्रेटेड पावर सिस्टम और ऑप्टिकल फाइबर रूम का गहन परीक्षण किया गया।
इसके साथ ही स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी) और यात्री सुविधाओं की उपलब्धता एवं मानकों की भी समीक्षा की गई।
रेल संरक्षा आयुक्त ने यार्ड में स्थित समपार फाटकों संख्या 15 स्पेशल और 14 बी-1 के दोहरीकरण के अनुरूप किए गए विस्तार कार्यों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पॉइंट संख्या 104 बी और किमी 17/4-5 पर स्थित माइनर ब्रिज संख्या 24 की संरचना, ट्रैक की दूरी और जल निकासी व्यवस्था का परीक्षण किया।
इसके पश्चात मोटर ट्रॉली से लाररोड से सलेमपुर स्टेशन के बीच रेलखंड का निरीक्षण किए। किमी 16/1 पर समपार संख्या 12 स्पेशल पर सड़क की लेवलिंग, किमी 14/5-6 पर रेलवे अंडर ब्रिज, किमी 12/9 पर समपार संख्या 10 बी-2 के अपग्रेडेशन और किमी 11/2-3 पर समपार संख्या 9 सी का निरीक्षण किया गया।
सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर आयुक्त ने स्टेशन के आधुनिकीकरण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां केंद्रीकृत वी डीयू पैनल, रिले रूम, पावर सप्लाई सिस्टम सहित अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच की गई। यार्ड में फेसिंग और ट्रेलिंग पॉइंट्स के साथ समपार संख्या 8/सी पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण भी किया गया।
इसके बाद सलेमपुर से पिवकोल की ओर टीम बढ़ी, जहां माइनर ब्रिजों के फाउंडेशन, पाइप संरचना और कुशनिंग की जांच की गई। किमी 6/3-4 पर स्थित माइनर ब्रिज संख्या 08 के पुनर्निर्माण कार्य का भी परीक्षण किया गया। पिवकोल स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, वी डीयू पैनल और रिले रूम की स्थिति का जायजा लेते हुए आयुक्त ने सुरक्षा उपकरणों में किए गए बदलावों की जानकारी ली। निरीक्षण के अंत में रेल संरक्षा आयुक्त ने ओएमएस स्पेशल ट्रेन के जरिए पिवकोल से लाररोड तक स्पीड ट्रायल किया, जिसमें ट्रेन ने 127 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार हासिल करते हुए सफल परीक्षण पूरा किया।
Trending Videos