{"_id":"69c575ef700508be080ad923","slug":"demand-for-petrol-and-diesel-has-doubled-with-queues-forming-since-dawn-deoria-news-c-227-1-sgkp1034-155609-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो गुना तक बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की मांग, भोर से ही लग रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो गुना तक बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की मांग, भोर से ही लग रही कतार
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। किल्लत की अफवाह से अचानक पेट्रोल और डीजल की मांग को दोगुना कर दिया है। इसका नतीजा है जिले के 120 पेट्रोल पंपों में 35 से अधिक बृहस्पतिवार सुबह ड्राई हो गए। देर शाम तक तेल के टैंकर आने से इनमें अधिकांश पंप फिर से संचालित हुए तो वाहन चालकों की भीड़ लग गई। वहीं, जिन पंपों पर तेल की उपलब्धता थी, वहां पर भोर से ही बाइक और अन्य वाहन चालकों की कतार लगीं रहीं। वहां पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पेट्रोल और डीजल का वितरण कराया जा रहा था। डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने शहर के पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया।
शहर में स्थित छह पंपों में परसा महापात्र स्थित पंप समेत तीन पेट्रोल पंप ड्राई होने से सूने पड़े थे, जबकि अन्य पंपों पर वाहन चालकों की कतार लगी हुई थी। बांसी तिराहा स्थित पंप पर बाइक समेत छोटे बड़े वाहन चालकों की भीड़ देखी गई। इन्हें पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल और डीजल वितरित किया जा रहा था।
शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, डुमरियागंज क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों में जहां ड्राई था, वहां सन्नाटा पसरा था। जहां डीजल-पेट्रोल उपलब्ध थे, वहां लोग जद्दोजहद करते हुए देखे गए। डुमरियागंज से बस्ती मार्ग पर स्थित पंप पर डीजल पेट्रोल भरवाने के लिए लगी भीड़ तेल समाप्त की सूचना मिलते ही वापस लौटने लगी। मैनेजर राजेंद्र पांडेय ने कहा मंगलवार को डीजल और पेट्रोल आया था, जो खत्म हो गया है। देर शाम तक पेट्रोल-डीजल का टैंकर आ जाएगा।
डुमरियागंज नगर के खीरा मंडी मार्ग में स्थित पंप पर भी डीजल पेट्रोल नहीं था। मैनेजर मिट्ठू लाल वर्मा ने कहा बुधवार को देर सायं नौ हजार लीटर डीजल और पांच हजार लीटर पेट्रोल आया था, लेकिन भीड़ बढ़ने से सुबह नौ बजते ही खत्म हो गया है। देर सायं तक डीजल व पेट्रोल आ जाएगा। शाहपुर से इटवा मार्ग पर स्थित पंप ड्राई होने से वहां पर भी सन्नाटा पसरा रहा। पेट्रोल पंप कर्मी सुरेश गौतम ने कहा बुधवार को 12 हजार लीटर डीजल आया था, देर रात होते होते उसी दिन खत्म हो गया था। शाहपुर से इटवा मार्ग पर चौखड़ा में स्थित पंप पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
भड़रिया मार्ग पर औसानपुर में स्थित पंप के मैनेजर अखिलेश सिंह ने कहा हमारे यहां कभी भी कोई कमी नहीं हुई है। दो दिनों से भीड़ बढ़ने लगी है। मंगलवार को हमारे पंप पर डीजल-पेट्रोल आया है। लोगों को वितरण किया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिन से अचानक पेट्रोल और डीजल की मांग दो गुना तक बढ़ गई है। इससे पंपों पर भीड़ लग रही है। अफवाह के चलते ऐसी स्थिति है, कहीं कोई किल्लत नहीं है।
पुलिस व राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में हुआ वितरण
धेंसा। क्षेत्र में स्थित पंप पर डीजल एवं पेट्रोल लेने के लिए सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। बभनी निवासी राजेंद्र कुमार स्कूली बच्चों को लेकर आते-जाते हैं। छुट्टी के कारण डीजल ले रहे हैं, ताकि बच्चों को स्कूल जाने के लिए परेशानी न हो। दुर्गेश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के बाद गेहूं कटाई शुरू हो जाएगी, भूसा बनाना है इसीलिए डीजल खरीद रहे हैं। कई किसान खेती कार्य के लिए लाइन में लगे थे। तहसीलदार नौगढ़ देवेंद्र मणि त्रिपाठी व एसओ चिल्हिया राजेश कुमार गुप्ता ने पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। यहां पुलिस व राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में वितरण किया जा रहा था। पंप संचालक बृजेंद्र नाथ शुक्ल ने कहा कि प्रशासनिक सहयोग से बाइक सवार को 200 रुपये का पेट्रोल एवं जरूरत के अनुसार डीजल दिया जा रहा है।
पकड़ी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बुढनइया पकड़ी स्थित पंप पर लोगों की भीड़ लगी रही। यहां डीजल खत्म हो गया था, पेट्रोल मिल रहा था। पंप मालिक अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि तेल की कमी नहीं है रात में भी गाड़ी आएगी।
अफवाह से घबराए वाहन चालकों की लगी कतार
तुलसियापुर। पेट्रोलियम पदार्थों की कमी होने की अफवाह से घबराए बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने पहुंच रहे हैं, जिससे पंपों पर अचानक वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। शोहरतगढ़ क्षेत्र के सिसवा चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल मौजूद था और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वितरित हुई। मड़वा चौराहे के पहले स्थित पंप पर डीजल-पेट्रोल दोनों नहीं था। इस कारण वहां कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था। शोहरतगढ़ के पहले स्थित पंप पर डीजल बंट रहा था, लेकिन पेट्रोल नहीं था। बाइक वाले वहां से मायूस होकर चले गए और डीजल लेने के लिए ट्रैक्टर व अन्य वाहनों की लंबी कतार दिखी। शोहरतगढ़ में स्थित पंप पर डीजल व पेट्रोल दोनों था और वहां वाहनों की भीड़ दिखाई दी। चिल्हिया में स्थित पंप पर भी डीजल-पेट्रोल पुलिस की मौजूदगी में आसानी से बांटा गया।
डीएम और एसपी ने किया पेट्रोल पंप का निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशररणप्पा जीएन और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने शहर में स्थित जगदंबा पेट्रोल पंप बांसी स्टैंड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच और स्टॉक की स्थिति की समीक्षा की गई। निरीक्षण में पाया गया कि पेट्रोल पंप पर पर्याप्त स्टॉक है और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। जिलाधिकारी की ओर से पेट्रोल पंप के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वितरण व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी प्रकार की किल्लत न होने देने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।
ड्रम व गैलन में डीजल-पेट्रोल दिया तो पंपों पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया है कि बिना अपरिहार्य कारणों के किसी भी व्यक्ति, उपभोक्ता को किसी प्रकार के ड्रम या गैलन में डीजल व पेट्रोल नहीं देंगे। इसका कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें तथा जनमानस में इसको प्रसारित करते रहे कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि किसी पंप से इस तरह का कृत्य संज्ञान में आता है तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसका संपूर्ण दायित्व पंप प्रोपराइटर व प्रबंधक का होगा। उन्होंने बताया कि संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों में ईंधन की कमी होने संबंधी अफवाहें फैल रही है, जिसके कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ हो रही है। कुछ व्यक्तियों द्वारा पेट्रोल, डीजल ड्रमों व गैलन में भरकर तथा गाड़ियों की टंकी फुल कराकर स्टोर किया जा रहा है। इससे आम जनमानस को आवश्यकतानुसार ईंधन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है तथा पेट्रोल पंपों पर अव्यवस्था फैल रही है, इसलिए निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
Trending Videos