{"_id":"69f2527ad9464a1c9304dd47","slug":"diesel-and-petrol-shortage-during-the-wedding-season-limited-supply-troubles-consumers-deoria-news-c-208-1-deo1033-180623-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लगन में डीजल-पेट्रोल की किल्लत सीमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लगन में डीजल-पेट्रोल की किल्लत सीमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। लगन में क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल की किल्लत ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन सीमित मात्रा में दिया गया, जबकि कई स्थानों पर दोपहर तक स्टॉक समाप्त हो गया। इससे वाहन चालकों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा और जरूरी कार्यों के लिए निकले लोग परेशान रहे।
परोहा स्थित बाबू बिंदेश्वरी सिंह केएसके तथा संकट मोचन फिलिंग स्टेशन पर चारपहिया वाहनों में अधिकतम 500 रुपये तक डीजल और 100 रुपये का पेट्रोल दिया गया। दोपहर दो बजे तक यहां ईंधन समाप्त हो गया। परगसहां स्थित जियो पेट्रोल पंप पर डीजल की आपूर्ति जारी रही, लेकिन पेट्रोल दोपहर में खत्म हो गया। बंगरा स्थित अमित केएसके पर चारपहिया वाहनों में 1000 से 1500 रुपये तक डीजल और दोपहिया वाहनों में 300 रुपये का पेट्रोल दिया गया। रहीमपुर स्थित केपीएस केएसके पर दोपहर 12 बजे से ही डीजल-पेट्रोल समाप्त हो गया। बनकटा जगदीश स्थित स्टार फ्यूल सेंटर पर चारपहिया में 1000 रुपये और दोपहिया में 300 रुपये तक ईंधन दिया गया। बासोपट्टी स्थित मारुतिनंदन फ्यूल सेंटर पर मंगलवार दोपहर से ही डीजल-पेट्रोल खत्म रहा, जबकि सिकटिया दिनाचक स्थित रतसिया किसान सेवा केंद्र पर सुबह 10 बजे से ही दोनों ईंधन उपलब्ध नहीं रहे। किशोरीछापर स्थित शिवदेनी एंड संस पर चारपहिया वाहनों में 2000 रुपये तक डीजल दिया गया और डिब्बे में 20 लीटर तक ईंधन दिया गया, लेकिन पेट्रोल सुबह 10 बजे ही समाप्त हो गया।
रामपुर बुजुर्ग स्थित श्रीराम ऑटोमोबाइल पर चारपहिया वाहनों में 1000 रुपये डीजल, 800 रुपये पेट्रोल तथा दोपहिया में 300 रुपये का ईंधन दिया गया। सोहनपुर स्थित मारुति फ्यूल सेंटर पर दोपहर में ही डीजल-पेट्रोल समाप्त हो गया। पाण्डेय भठवां स्थित शहीद रमेश केएसके पर चारपहिया वाहनों में 2000 रुपये डीजल और 1000 रुपये पेट्रोल दिया जा रहा था, जबकि जरूरतमंदों को डिब्बे में 500 रुपये तक डीजल और दोपहिया में 300 रुपये पेट्रोल दिया गया। भारी भीड़ के कारण पंप को बीच-बीच में बंद करना पड़ा।
ईंधन की कमी के चलते शादी-विवाह, कृषि कार्य और दैनिक आवागमन प्रभावित रहा। वाहन चालकों ने जल्द आपूर्ति बहाल कर पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की है।
Trending Videos