{"_id":"69f2523ef415530f6b047584","slug":"no-students-for-admission-in-government-schools-crowd-in-private-schools-deoria-news-c-208-1-deo1016-180588-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए छात्र नहीं, निजी विद्यालयों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए छात्र नहीं, निजी विद्यालयों में भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। ब्लाॅक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक महज दो हजार नए नामांकन ही हो पाए हैं। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष होने की वजह से दिक्कत आ रही है।
निजी विद्यालयों छह साल से कम उम्र के भी बच्चों का नामांकन हो जा रहा है। ब्लाॅक क्षेत्र के कई ऐसे विद्यालय हैं जहां एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक नामांकन अभियान के बाद 10 के करीब ही नामांकन हुए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा का कहना है कि कक्षा एक में प्रवेश के लिए छह वर्ष की आयु सीमा निर्धारित होने से दिक्कत आ रही है।
बीईओ लार अमित कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। नामांकन बढ़ भी रहे हैं। निर्धारित आयु सीमा को लेकर थोड़ी दिक्कत हो रही है। बावजूद अभी तक 2000 तक नए नामांकन करा दिए गए हैं। संवाद
Trending Videos