{"_id":"69f252953ac26eebde0025f4","slug":"works-worth-rs-139-crore-approved-deoria-news-c-208-1-deo1026-180586-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 1.39 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 1.39 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। ब्लॉक सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा तिवारी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं प्रधानों की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र पंचायत से पुराने प्रस्तावों पर कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
नए विकास कार्यों के लिए सदस्यों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने वार्डों की समस्याएं गिनाई। इस बैठक में एक करोड़ 39 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने - अपने वार्डों में जल निकासी, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत कराए जाने की मांग की।
प्रधानों ने भी अपने गांवों की समस्याओं पर चर्चा की। प्रमुख प्रज्ञा तिवारी ने बैठक को संबोधित कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मिले धन का सभी गांवों में सदस्यों से प्रस्ताव लेकर बिना भेदभाव विकास कार्य कराए गए हैं। संवाद
Trending Videos