{"_id":"69f251f3de8b876d61055274","slug":"married-woman-was-strangled-to-death-three-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1026-180593-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गला दबाकर की गई थी विवाहिता की हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गला दबाकर की गई थी विवाहिता की हत्या, तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। मुंडेरा चंद गांव में मंगलवार को विवाहिता प्रियंका की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या और दहेज उत्पीड़न के तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रियंका की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। परिजन आत्महत्या का रूप देने में लगे थे। कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव के हेड़ा टोला निवासी छोटेलाल सिंह की पुत्री प्रियंका की शादी 9 जून, 2019 को महुआडीह थानाक्षेत्र के मुंडेरा चंद के लमरहिया टोला के जयश्री सिंह के साथ हुई थी। मंगलवार को प्रियंका (28) का शव कमरे में बेड पर मिला था।
मायके वालों ने पति, सहित परिजनों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया था। प्रियंका के पिता छोटेलाल सिंह की नामजद तहरीर पर पुलिस ने पति जयश्री, ससुर राम गोपाल, सास संगीता देवी सहित तीन नामजद आरोपियों पर देहज उत्पीड़न और हत्या का प्राथमिकी दर्ज की थी।
महुआडीह के एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि बुधवार को तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में थे। थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई। आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
Trending Videos