{"_id":"69af206b06733cf9460077a8","slug":"driver-dies-as-e-rickshaw-overturns-deoria-news-c-208-1-deo1011-176611-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। कस्बे के डाकघर के समीप सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे एक ई-रिक्शा पलटने से उसके चालक की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रिक्शा के नीचे दबे चालक की गर्दन लोहे से कट गई। सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लार थाना क्षेत्र के चोरडीहा गांव निवासी हरिशंकर प्रसाद (63) ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार को वह लार रोड रेलवे स्टेशन से दोपहर लगभग 2:30 पर सवारी लेकर लार टाउन जा रहे थे।
अभी वे लार रोड डाकघर के समीप पहुंचे थे कि ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ई रिक्शा चालक हरिशंकर भी उसी दब गए। इस दौरान ई रिक्शा में लगे लोहे की प्लेट से उनकी गर्दन कट गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ई रिक्शा सवार फिरंगी पुत्र स्व. नारायण निवासी मझवलिया नंबर दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे मईल थाने के एसआई महेंद्र मोहन मिश्र व अंकित सिंह ने घायल यात्री को अस्पताल भेजा। वहीं, मृतक के परिजनों को सूचित करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरिशंकर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ज्ञांति व पुत्र अंकित व मनोज का रो-रोकर बुरा हाल है। उपनिरीक्षक महेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending Videos