{"_id":"69afb339a979dd5a6d0c5fd5","slug":"creta-car-collides-with-a-tree-in-deoria-killing-two-youths-who-were-returning-home-from-a-wedding-procession-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: बारात से घर लौट रहे थे, क्रेटा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई- सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: बारात से घर लौट रहे थे, क्रेटा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई- सवार दो युवकों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार
हादसे में कार सवार अतुल कुमार पांडेय उर्फ प्रिंस पांडेय (28) पुत्र स्व. मार्कंडेय पांडेय, निवासी वार्ड नंबर 5, टोला जेठहंसी, नगर पंचायत बरियारपुर और आकाश पाल पुत्र हरिशंकर पाल, निवासी सठियांव थाना खुखुन्दू की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद पेड़ से टकराई गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
थाना क्षेत्र के सोनू घाट से महुआनी मार्ग पर घटैला गाजी के सेमरहवा बाबा स्थान के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बारात से घर लौट रहे थे, तभी उनकी क्रेटा कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Trending Videos
हादसे में कार सवार अतुल कुमार पांडेय उर्फ प्रिंस पांडेय (28) पुत्र स्व. मार्कंडेय पांडेय, निवासी वार्ड नंबर 5, टोला जेठहंसी, नगर पंचायत बरियारपुर और आकाश पाल पुत्र हरिशंकर पाल, निवासी सठियांव थाना खुखुन्दू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
बताया जाता है कि अतुल पांडेय बैकुंठपुर में रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे, जबकि आकाश पाल उसी दुकान पर काम कर अपना जीवनयापन करता था। दोनों के गांव में जैसे ही मौत की खबर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया।