{"_id":"69af1ffa89b676cb62023319","slug":"the-groom-left-in-a-palanquin-the-wedding-procession-moved-on-a-bullock-cart-deoria-news-c-208-1-deo1045-176586-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डोली में निकले दूल्हे राजा... बैलगाड़ी से चली बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डोली में निकले दूल्हे राजा... बैलगाड़ी से चली बरात
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर में डोली बैलगाड़ी से निकली बारात
विज्ञापन
भागलपुर (देवरिया)। शादी मतलब लग्जरी गाड़ियों का रेला, हृदय की धड़कन बढ़ाते तेज आवाज डीजे और उससे भी भव्य सजावट, पटाखों की आतिशबाजी। बिना इसके बरात की आजकल कल्पना भी मुश्किल है।
ऐसे माहौल में भागलपुर कस्बे के एक रिटायर फौजी ने सोमवार को बेटे की ऐसी परंपरागत बरात निकाली कि हर आदमी रुककर देखने लगा। दरअसल इस बरात में 80 के दशक वाला लुक था। दूल्हा डोली में सवार था तो बराती बैलगाड़ी में बैठे थे। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बे के अभिषेक यादव की बरात सोमवार सलेमपुर क्षेत्र में गई। दोपहर बाद सात बैलगाड़ी के साथ निकली बरात को लोग कौतुहल से देखने लगे। दूल्हे के पिता फौज से सेवानिवृत्त वीरेंद्र यादव ने बताया कि शादियों में दिखावा बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने पारंपरिक ग्रामीण परिवेश को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया। हम लोग खेती से जुड़े हैं। बैल और बैलगाड़ी हमारे जीवन का विभिन्न हिस्सा है। इसलिए बेटे की बरात में डोली और बैलगाड़ी का शामिल किया। घरवालों ने भी मेरा साथ दिया।
Trending Videos