सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   E-lottery for agricultural equipment concluded, eight farmers selected

Deoria News: कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी सम्पन्न, आठ कृषकों का हुआ चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
E-lottery for agricultural equipment concluded, eight farmers selected
विज्ञापन
देवरिया। कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत शनिवार को ई-लॉटरी प्रक्रिया हुई। प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन तथा इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु कुल आठ किसानों का चयन किया गया। इसमें 18 किसानों ने बुकिंग कराई थी। चयनित किसानों को रोटावेटर, लेजर लैंड लेवलर, कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना, सुपर सीडर तथा ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस जैसे कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा। चयनित किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि की सूचना भेज दी गई है। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने बताया कि चयनित कृषक निर्धारित समय सीमा के भीतर कृषि यंत्र क्रय कर पोर्टल पर बिल, यंत्र के साथ फोटो, लेजर कटिंग नंबर की फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र एवं बैंक स्टेटमेंट अपलोड करें। साथ ही पत्रावली स्वयं कार्यालय में संबंधित कर्मचारी के पास जमा करनी होगी। किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पत्रावली स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी, किसान वेदव्यास सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, गंगा कुशवाहा, अशोक कुमार मल्ल, भीम बहादुर सिंह मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed