सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ED takes over Bhatni Sugar Mill, puts up notice at gate

Deoria News: भटनी चीनी मिल पर ईडी का कब्जा, गेट पर नोटिस चस्पा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
ED takes over Bhatni Sugar Mill, puts up notice at gate
चीनी मिल पर चस्पा नोटिस।
विज्ञापन
भटनी (देवरिया)। नगर के नूरीगंज बाजार स्थित चीनी मिल के गेट पर ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय) की तरफ से नोटिस चस्पा कर कब्जे का दावा किया गया है। चीनी मिल पर प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ की ओर से कब्जा, जांच और कार्रवाई की बात कही गई है। हालांकि जिला प्रशासन ऐसी किसी कार्रवाई से अनिभिज्ञता जता रहा है। नुरीगंज बाजार में चीनी मिल से यहां के किसान खुशहाल थे। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इसमें नौकरी करते थे। वर्ष 2007 में बसपा की सरकार बनने पर मिल को घाटे में होने की बात कहकर बंद कर दिया गया। बाद में 2011 में सरकार ने महज पौने पांच करोड़ में इस मिल को हनीवेल शुगर्स प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया। इसको लेकर स्थानीय किसानों और लोगों ने कई साल तक आंदोलन किया।
Trending Videos

लोगों का आरोप है कि मिल के उपकरण की कीमत 10 करोड़ से ऊपर की थी, मिल के पास 52 बीघा जमीन भी था। इस मामले में पूर्व चेयरमैन रमेश चंद्र वर्मा और पूर्व सभासद पवन मद्धेशिया ने हाईकोर्ट प्रयागराज में रिट भी दाखिल किया था। अब उसी प्रकरण को लेकर ईडी की लखनऊ शाखा के सक्रिय होने की चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी द्वारा मिल परिसर में नोटिस चस्पा कर मामले को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed