{"_id":"6a29b1d36b2a4a9fb1008a97","slug":"farmer-dies-after-attack-by-violent-bull-villagers-block-road-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-184142-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हिंसक सांड के हमले से किसान की मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हिंसक सांड के हमले से किसान की मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर। पिंडरा गांव में बुधवार को हिंसक छुट्टा सांड़ के हमले से एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर रुद्रपुर-करहकोल मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सांड़ के हमलावर होने की सूचना पहले ही प्रशासन को दी गई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जाम से रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर एक घंटे आवागमन बाधित रहा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त हो गया।
पिंडरा गांव निवासी तेज बहादुर साहनी (50) बुधवार को सुबह करीब छह बजे अपने खेत में गए थे। खेत में लगी परवल समेत अन्य सब्जियों को एक छुट्टा सांड़ चर रहा था। किसान ने उसे भगाने की कोशिश की तो सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
किसान तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी अनारकली देवी, तीन पुत्र शिवकुमार, सिकंदर और मिथुन हैं। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पति की मौत से अनारकली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार सांड़ पिछले एक माह से गांव में आतंक का पर्याय बना है। इससे पहले वह गांव के ही दीनानाथ यादव, राम सूचित यादव, गामा यादव और रामसकल यादव पर हमला कर घायल कर चुका है। लगातार हो रहे हमलों के कारण कई किसानों ने खेतों में जाना छोड़ दिया है।
एसडीएम अवधेश कुमार निगम, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी तथा पुलिस बल मौके पर जाकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई और किसान के परिवार को शासन से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से हिंसक सांड़ समेत क्षेत्र में घूम रहे सभी छुट्टा पशुओं को तत्काल पकड़कर गो संरक्षण केंद्र भेजने की मांग की।