स्टेशन अब होगा मॉडर्न: गोरखपुर रेलवे स्टेशन परिसर में बनेगी सिक्सलेन सड़क, एयरपोर्ट की तर्ज पर एंट्री-एग्जिट
सिक्सलेन सड़क निर्माण के लिए स्टेशन परिसर में स्थापित हेरिटेज रेल इंजन और कोच रेस्टोरेंट को हटाया जाएगा। रेल प्रशासन ने कोच रेस्टोरेंट का लाइसेंस निरस्त भी कर दिया है। इसके अलावा कार व बाइक पार्किंग भी तोड़ी जाएगी। इसी जगह पर सड़क बनाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे स्टेशन परिसर में मुख्य द्वार से आने-जाने के लिए सिक्सलेन सड़क बनेगी। इसकी चौड़ाई 30 मीटर होगी। इसमें दो लेन प्रवेश और निकास एवं तीसरा लेन फुटपाथ के लिए होगा। एयरपोर्ट की तरह ही जिस रास्ते यात्री प्रवेश करेंगे, उधर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। जून के अंतिम सप्ताह में कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
सिक्सलेन सड़क निर्माण के लिए स्टेशन परिसर में स्थापित हेरिटेज रेल इंजन और कोच रेस्टोरेंट को हटाया जाएगा। रेल प्रशासन ने कोच रेस्टोरेंट का लाइसेंस निरस्त भी कर दिया है। इसके अलावा कार व बाइक पार्किंग भी तोड़ी जाएगी। इसी जगह पर सड़क बनाई जाएगी।
वर्तमान सभी सात प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे और सिर्फ एक प्रवेश और एक निकास द्वार रहेगा। साथ ही एक इमरजेंसी द्वार भी बनाने की योजना है। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रस्ताव के मुताबिक, 12.5-12.5 मीटर दो लेन की सड़क होगी और पांच मीटर का फुटपाथ बनेगा।
15 जनवरी 1885 को सोनपुर से मनकापुर तक मीटर गेज रेल लाइन के निर्माण के साथ ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन अस्तित्व में आया। वर्ष 1886 में गोरखपुर से उस्का बाजार लाइन के निर्माण के साथ ही गोरखपुर जंक्शन स्टेशन बना।
स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत निर्माण कार्य के क्रम में 30 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए हेरिटेज रेल इंजन और कोच रेस्टोरेंट को 20 जून तक हटाने की तैयारी है: रतनदीप गुप्ता, स्टेशन डायरेक्टर, गोरखपुर