{"_id":"6a2a4b08aa506afb530be090","slug":"woman-molested-while-sleeping-outside-her-home-in-gorakhpur-youth-caught-on-the-spot-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर में घर के बाहर सो रही महिला से छेड़खानी, मचाया शोर-लखीमपुर खीरी के युवक को लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर में घर के बाहर सो रही महिला से छेड़खानी, मचाया शोर-लखीमपुर खीरी के युवक को लोगों ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नौ जून की रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे के बाहर सो रही थी। आरोप है कि रात करीब तीन बजे पड़ोस में किराये पर रहने वाला योगेंद्र उनके पास पहुंचा और अश्लील हरकत करने लगा। महिला की नींद खुलने पर उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चिलुआताल थाना क्षेत्र में कमरे के बाहर सो रही महिला से युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार संतकबीरनगर जिले की रहने वाली महिला क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहती है।
वह मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नौ जून की रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे के बाहर सो रही थी। आरोप है कि रात करीब तीन बजे पड़ोस में किराये पर रहने वाला योगेंद्र उनके पास पहुंचा और अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की नींद खुलने पर उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला से घटना की जानकारी लेने के बाद मोहल्ले के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई।
बताया गया कि आरोपी युवक मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बताया गया कि आरोपी युवक मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।