{"_id":"69c82beb798522342a0a7ffb","slug":"fault-in-main-line-power-outage-in-50-villages-deoria-news-c-208-1-deo1035-178136-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेन लाइन में फॉल्ट, 50 गांवों की गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेन लाइन में फॉल्ट, 50 गांवों की गुल रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के बंजरिया फीडर की मेन लाइन में शनिवार दोपहर में फॉल्ट आने से करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर करीब दो बजे बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ा। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा पर लगे बंजरिया फीडर से बंजरिया, बेलही, रामपुर धौताल, बरईपट्टी, पगरा, सकतुआ, सकतुई, पोखरभिंडा, शेखपुरा, ओलीपट्टी सहित लगभग 50 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है।
शनिवार दोपहर दो बने के करीब इस फीडर की मेन लाइन में फॉल्ट हो गया, जिससे इससे जुड़े गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान लोगों के घरों में लगी पानी की टंकियां सूख गईं। सूचना पर बिजली कर्मियों ने फॉल्ट को ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद शाम छह बजे के करीब उन्हें सफलता मिली और फॉल्ट को ठीक किया गया। इधर ज्यों ही फॉल्ट ठीक हुआ तब तक मेन सप्लाई कट गई। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। अवर अभियंता लवलेश सिंह ने बताया कि बंजरिया फीडर में हुए फॉल्ट को ठीक कर दिया गया है। मेन सप्लाई कटी है, सप्लाई चालू होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Trending Videos