फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Female students falling unconscious is a result of administrative negligence.

छात्राओं का अचेत होना प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम: व्यास यादव

Fri, 14 Aug 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 14 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Female students falling unconscious is a result of administrative negligence.
देवरिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने मेडिकल कालेज में तिरंगा यात्रा में बीमार हुई छात्राओं का हाल जाना। उन्हाेंने इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहाकि 15 अगस्त से पहले तिरंगा यात्रा के नाम पर स्कूली बच्चों को तेज धूप और उमस में सड़कों पर उतारकर उनकी देशभक्ति की भावनाओं का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि सत्ता में बैठे लोगों को जनता की भीड़ नहीं मिल रही है, तो उसकी भरपाई के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को भीड़ के रूप में इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। देशभक्ति दिल से होती है, बच्चों को जोखिम में डालकर भीड़ जुटाने से नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहाकि 40 से अधिक छात्राओं का अचेत होकर अस्पताल पहुंचना छोटी घटना नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक तैयारियों और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सरकार और प्रशासन को भीड़ और प्रचार की चिंता से पहले बच्चों की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed