{"_id":"6a7e202137f5c1e25f04fd3b","slug":"youth-beaten-up-for-stopping-illegal-electricity-connection-deoria-news-c-208-1-deo1015-189172-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अवैध बिजली कनेक्शन से रोकने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अवैध बिजली कनेक्शन से रोकने पर युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा मिश्र खटीक टोला में बुधवार की देर रात अवैध बिजली कनेक्शन चलाने से मना करने पर कुछ लोग एक 17 वर्षीय किशोर को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलावस्था में परिजन उसे तत्काल भाटपार रानी पीएचसी ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद सुबह उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।
ग्राम बनकटा मिश्र निवासी इंद्रेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर विद्युत कनेक्शन धारी है। उसका कनेक्शन केबल से 250 मीटर दूरी पर खटीक टोला स्थित ट्रांसफाॅर्मर से जाता है। रात में कुछ लोग उसके केबल को ट्रांसफाॅर्मर से नोच कर फेंक दिया। पूछे जाने पर खटीक टोला के कुछ लोगों ने उसे मारपीट का घायल कर दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। संवाद