सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR registered against four people in firing case, two in custody

Deoria News: फायरिंग मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, दो हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against four people in firing case, two in custody
विज्ञापन
गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम बांकी के टोला फुलवरिया में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में हुए फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
Trending Videos

सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपी पक्ष के असलहे का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को अपराह्न गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम बांकी के फुलवरिया टोला निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र विदेशी यादव एवं अशोक पांडेय व विनोद पांडेय पुत्रगण विश्वनाथ पांडेय के बीच गांव से बाहर लिंक रोड पर स्थित जमीन को लेकर विवाद है।
गौरी बाजार थाने में की गई शिकायत में वीरेंद्र यादव ने बताया कि साल 2023 में अपनी पत्नी विमला देवी के नाम से 0.45 हेक्टेयर जमीन गांव गोविंदपुर बैतालपुर निवासी शोभनाथ पुत्र रामरक्षा से खरीदी। जमीन की बाउंड्री भी करवा दी।
शनिवार को दीवार को लेकर उनकी दूसरे पक्ष के विनोद पांडेय व अशोक पांडेय से कहासुनी हो गई। इस दौरान मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने डायल 112 नंबर पर मारपीट की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस समझा-बुझाकर वापस लौट गई। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। पुलिस के जाने के बाद एक पक्ष ने जमीन में निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसे दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। इस दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। इस आशय का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।
अन्य थानों की फोर्स को भी मौके पर बुलाया गया। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों अशोक पांडेय, विनोद पांडेय पुत्रगण विश्नाथ पांडेय, अभिषेक पांडेय पुत्र अशोक पांडेय, सूरज पुत्र विनोद पांडेय के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरीराम यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed