{"_id":"69766792845093ea2301c604","slug":"government-committed-to-the-overall-development-of-farmers-deoria-news-c-208-1-deo1009-173447-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरकार किसानों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरकार किसानों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में जिला स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। इसमें विविध स्टाल में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही इन योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने फीता काटकर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने और कृषि व मत्स्य पालन को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि सरकार किसानों और ग्रामीणों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान कृषि एवं मत्स्य विभाग सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।
समारोह में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह के व्यक्तिगत प्रयास एवं नवाचार के तहत जनपद की हल्दी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘देव हल्दी’ नामक नए उत्पाद का शुभारंभ भी किया गया, जिसकी उपस्थित किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन पंकज शुक्ल ने किया।
Trending Videos