{"_id":"6a7cbbb0b6369e055b0a9dcc","slug":"heat-like-that-of-jeth-during-sawan-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1416325-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सावन में जेठ जैसी गर्मी, लगातार तीसरे महीने 60 फीसदी से कम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सावन में जेठ जैसी गर्मी, लगातार तीसरे महीने 60 फीसदी से कम हुई बारिश
Thu, 13 Aug 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सावन में मेघ देवरिया-कुशीनगर जिले से रूठ गए हैं। इन दोनों जिलों में लगातार तीसरे महीने औसत से 60 फीसदी से भी कम बारिश रिकाॅर्ड की गई है। अगस्त के पहले 10 दिन में भी पिछले साल के मुकाबले 60 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि यह समय सावन माह का है। इसमें सबसे अधिक बारिश की उम्मीद रहती है।
दो दिन से जिले में औसत तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। बरसात के मौसम में यहां 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास औसत तापमान रहता है। इस अत्यधिक गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया है। रात में लोग उमस भरी गर्मी के चलते ठीक से नींद नहीं ले पा रहे हैं।
मौसम विभाग से मिले एक से 10 अगस्त तक के बारिश के आंकड़े बताते हैं कि पिछले छह वर्षों में इस साल सबसे कम बारिश हुई है। जिले में एक से 10 अगस्त के बीच महज 46.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके चलते गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।2025 में 128.6 मिमी, 2024 में 67.6 मिमी, 2023 में 187.1 मिमी, 2022 में 145.9 मिमी और 2021 में 72.2 मिमी बारिश हुई थी। 2025 की तुलना में इस बार 82.6 मिमी यानी करीब 64 फीसदी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
आंकड़ों में वर्ष 2023 सबसे अधिक बारिश वाला रहा। उस साल एक से 10 अगस्त के बीच 187.1 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद 2022 में 145.9 और 2025 में 128.6 मिमी बारिश हुई। वर्ष 2026 में हुई बारिश 2023 के मुकाबले 141.1 मिमी कम है।
बारिश कम होने से खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है। धान और मक्का की फसल को बचाए रखने के लिए कई जगह किसानों को पंपिंग सेट चलानी पड़ रही है।अरहर की फसल भी सूखने के कगार पर है।
...
पूर्वी यूपी में 30 फीसदी, प्रदेश में हुई 22 प्रतिशत कम बारिश
मौसम विभाग की तरफ से बारिश के जारी ताजे आंकड़े के मुताबिक 12 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 477.8 एमएम के सापेक्ष 335.4 एमएम बारिश ही दर्ज हुई है जो सामान्य से 30 प्रतिशत कम है। पश्चिमी यूपी में 408.9 एमए के सापेक्ष 369.8 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से 10 फीसदी कम है। पूरे यूपी की बात करें तो इस अवधि में 449.1 एमएम के सापेक्ष 349.6 बारिश हुई है जो सामान्य से 22 फीसदी कम है।
..
आज से मौसम में बदलाव के आसार
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के चलते मानसून एक बार फिर प्रदेश में सक्रिय हो रहा है। फलस्वरूप 13 अगस्त से पूर्वी यूपी से शुरू होकर 14 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 18 अगस्त तक यह मानसूनी बारिश होगी। इस अवधि में कई जगह भारी बारिश के आसार हैं।