{"_id":"69766172281d85515600a177","slug":"immersion-of-idols-of-goddess-saraswati-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-173477-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां सरस्वती की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां सरस्वती की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित थाना घाट और कपरवार के उग्रसेन सेतु से रविवार को मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मां के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया था।
दोपहर बाद से सरयू नदी तट स्थित थाना घाट और कपरवार के उग्रसेन सेतु पर विसर्जन के लिए मूर्तियों को लाने का क्रम शुरू हो गया। मूर्ति विसर्जन के साथ आने वाले लोग ढोल-नगाड़ों पर जहां थिरक रहे थे। वहीं अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जयघोष करते चल रहे थे।
शाम तक करीब डेढ़ दर्जन मूर्तियों का विसर्जन किया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि रविवार को कुछ सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ है। संवाद
Trending Videos