{"_id":"6979a9630cf6c6c13002f6d8","slug":"intermediate-student-aman-kidnapped-in-deoria-ransom-of-rs-6-lakh-demanded-2026-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 'बच्चे की सलामती चाहते हो तो 6 लाख रुपये दे दो'...इंटर के छात्र का अपहरण- फोन कर मांगी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 'बच्चे की सलामती चाहते हो तो 6 लाख रुपये दे दो'...इंटर के छात्र का अपहरण- फोन कर मांगी फिरौती
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार
रात करीब आठ बजे अपह्रत अमन मिश्र के मोबाइल फोन नंबर 8009361463 से उसके चाचा श्यामू मिश्र के नंबर 7081011215 पर फोन आया और उधर से कोई अंजान व्यक्ति ने कहा, 'अपने बच्चे को सही सलामत चाहते हैं तो बुधवार को सुबह 10 बजे तक छः लाख रुपए फिरौती दे दीजिए'।
अपहृत छात्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया राम गांव निवासी इंटर के छात्र अमन मिश्र (17) पुत्र विद्या प्रसाद मिश्र के अपहरण का मामला सामने आया है। मंगलवार को दोपहर से गायब अमन मिश्र के नंबर से परिजनों को फोन करा कर अपहरण कर्ताओं ने छः लाख की फिरौती मांगी है। मंगलवार को रात करीब साढ़े दस बजे चाचा श्यामू मिश्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया राम गांव निवासी अमन मिश्र (17) पुत्र विद्या प्रसाद मिश्र एक भाई व एक बहन में बड़े हैं,जो क्षेत्र के एक निजी स्कूल में इंटर का छात्र है। पिता विद्या प्रसाद मिश्र मुंबई में रहकर रोजी-रोटी करते हैं। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे से अमन घर पर बिना कुछ बताए गायब हो गया और उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था।
परिजनों को लगा अभी लेट लतीफ़ घर आ जाएगा। इसी बीच रात करीब आठ बजे अपह्रत अमन मिश्र के मोबाइल फोन नंबर 8009361463 से उसके चाचा श्यामू मिश्र के नंबर 7081011215 पर फोन आया और उधर से कोई अंजान व्यक्ति ने कहा, 'अपने बच्चे को सही सलामत चाहते हैं तो बुधवार को सुबह 10 बजे तक छः लाख रुपए फिरौती दे दीजिए'।
श्यामू मिश्र ने कहां पैसा देना है कि बात की तो उधर से जवाब आया, बाद में बताएंगे। अपहरण कर्ताओं से बात होने के बाद तत्काल श्यामू मिश्र ने रात करीब साढ़े दस बजे त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते हुए अमन के सकुशल बरामद करने की मांग की है।
वहीं, पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दिया है। मोबाइल का मिले लोकेशन के आधार पर परिजनों के साथ ही पुलिस अयोध्या तक पहुंच चुकी है। मुंबई में रह रहे पिता विद्या प्रसाद मिश्र बेटे के अपहरण की सूचना मिलते ही घर की तरफ निकल दिया है, वहीं परिजनों का किसी अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए रो रो कर बुरा हाल है।
Trending Videos