सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Investigation begins into the dispute involving the Khukhundoo inspector

Deoria News: खुखुंदू इंस्पेक्टर से जुड़े विवाद की जांच शुरू

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into the dispute involving the Khukhundoo inspector
विज्ञापन
खुखुंदू। बसपा नेता और जिला पंचायत सदस्य संदेश उर्फ मिस्टर यादव से इंस्पेक्टर खुखुंदू राहुल सिंह के बिगड़े बोल प्रकरण की बुधवार से जांच शुरू हो गई है। सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने बयान दर्ज करने के लिए बसपा नेता को शुक्रवार को सलेमपुर कार्यालय पर बुलाया है। वहीं प्रकरण में इंस्पेक्टर से भी पूछताछ की गई है।
Trending Videos

बताते चलें कि खुखुंदू इंस्पेक्टर और जिला पंचायत सदस्य का प्रकरण एडीजी अशोक मुथा जैन के पास पहुंचने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। उधर, वादी जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि वह लगातार तीसरी बार एसपी संजीव सुमन से भी मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन छुट्टी पर होने से मुलाकात नहीं हो पाई।
बताया जा रहा है कि बीते 19 मार्च की दोपहर में करीब 12:26 बजे जिला पंचायत सदस्य और बसपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे संदेश उर्फ मिस्टर यादव ने खुखुंदू इंस्पेक्टर के सीयूजी नंबर पर फोन कर अपना परिचय दिया।
आरोप है कि परिचय सुनते ही इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने फोन कट कर दिया। इसके बाद बसपा नेता दो बार लगातार फोन मिलाए घंटी बजती रही लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
फिर वह थाने पहुंच इंस्पेक्टर के कक्ष में जा पहुंचे। उन्होंने कहां आपका फोन नही उठ रहा है। इसपर वह भड़क उठे और बोले ज्यादा बोलेंगे तो अभी प्राथमिकी दर्ज कर दूंगा।
इसके बाद संदेश यादव थाने से निकलकर सीधे एडीजी गोरखपुर अशोक मुथा जैन के पास जा पहुंचे और इंस्पेक्टर के बिगड़े बोल की शिकायत की। एडीजी ने तत्काल एसपी को प्रकरण की जांच कराने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर सीओ सलेमपुर ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को सीओ जिला पंचायत सदस्य और बसपा नेता को फोन कर कार्यालय पर बयान लेने के लिए बुलाया था।
हालांकि बसपा नेता व्यस्तता के चलते वह नहीं पहुंच पाए। इसके बाद सीओ ने इंस्पेक्टर से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। अब बसपा नेता शुक्रवार को सीओ कार्यालय जाकर अपना बयान दर्ज कराएंगे। बसपा नेता ने बताया कि इसके अलावा एलआईयू विभाग ने भी पूरे प्रकरण की फोन पर जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed