फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Job pockets

Deoria News: नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक युवतियों से करा रहे साइबर अपराध

Fri, 17 Jul 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Job pockets
बघौचघाट (देवरिया)। जिले की 10-12 लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे साइबर क्राइम कराया जा रहा है। कृषि से जुड़ी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाई गई इन लड़कियों को अपराध के दलदल में धकेल दिया गया है। वाराणसी से साइबर अपराधियों के चंगुल से छूटकर पिछले दिनों आईं बिहार के गोपालगंज जिले की लड़कियों ने पुलिस की पूछताछ में यह सनसनीखेज जानकारी दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों साइबर अपराधियों के चंगुल से वाराणसी से छूटकर आईं गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र की 21 युवतियों से वहां की पुलिस ने पूछताछ की है। उन युवतियों ने बताया है कि देवरिया और गोपालगंज जिले के बॉर्डर की कई ऐसी लड़कियां सक्रिय हैं जो ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों को अच्छी तनख्वाह का झांसा देकर फंसा रही हैं और साइबर अपराधियों के गिरोह तक पहुंचा रही हैं। देवरिया की भी 10-12 लड़कियां साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसी हुई हैं। भोरे थानाक्षेत्र की एक लड़की ने बताया है कि उसके गांव के आसपास की कई लड़कियां पहले से धंधेबाजों के चंगुल में हैं। ये लड़कियां यूपी-बिहार बॉर्डर क्षेत्र के गरीब और असहाय परिवारों की लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली समेत विभिन्न ठिकानों पर पहुंचाती हैं जहां उन्हें बंधक बनाकर साइबर अपराध कराया जाता है। इन लड़कियों से लोगों को फोन कराकर जालसाज साइबर ठगी को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहीं गोपालगंज के भोरे थाने की इंस्पेक्टर रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि लड़कियों ने जो बयान दिए हैं, उसके आधार पर छानबीन की जा रही है। लड़कियों से तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पीड़ित लड़कियों ने बताया है कि यूपी-बिहार के बॉर्डर क्षेत्र की कुछ लड़कियों ने ही संपर्क कर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज होने के बाद छानबीन में देवरिया पुलिस की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed