{"_id":"6984ed4d1398dae1fb008a59","slug":"kajal-chauhan-became-the-overall-champion-in-the-annual-sports-competition-deoria-news-c-208-1-deo1009-174242-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वार्षिक खेल प्रतियोगिता में काजल चौहान बनीं ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वार्षिक खेल प्रतियोगिता में काजल चौहान बनीं ओवरऑल चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 46वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन बृहस्पतिवार को धूमधाम से हुआ। इसमें छात्राओं ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौैरान बीए तृतीय वर्ष की छात्रा काजल चौहान ओवरऑल चैंपियन बनीं।
मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा व प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर दूसरे दिन की प्रतियोगिता की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमारे भीतर अनुशासन और सद्भावना के संस्कार विकसित करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि खेल के माध्यम से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि यह एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है। प्राचार्य ने कहा कि खेल मैदान का अनुभव उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगा। क्रीड़ा प्रभारी ने पूरे आयोजन की आख्या प्रस्तुत की। प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन खेल के मैदान पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। लंबी कूद में बीए द्वितीय वर्ष की अंजू बरगाह ने पहला, सिंधु चौहान ने दूसरा और कुमुद कन्नौजिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में काजल चौहान पहले, जानू खातून दूसरे और निधि चौहान तीसरे स्थान पर रहीं।
दौड़ स्पर्धाओं में भी छात्राओं ने रफ्तार का जादू दिखाया। 200 मीटर दौड़ में रिद्धी यादव ने बाजी मारी, जबकि सूरसती चौहान व पलक यादव क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर की दौड़ में काजल चौहान ने पहला स्थान हासिल किया। सूरसती चौहान दूसरे व रिद्धी यादव तीसरे स्थान पर रहीं। खो-खो के रोमांचक मुकाबले में बीए तृतीय वर्ष की टीम विजेता और बीए प्रथम वर्ष की टीम उपविजेता रही। आयोजन में शानदार प्रदर्शन के आधार पर काजल चौहान को ओवरऑल चैंपियन का खिताब दिया गया, जबकि रिद्धी यादव और माला गोंड़ उपविजेता रहीं। इससे पूर्व महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनीता सिंह व डॉ. प्रतिमा गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व कैप प्रदान कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात छात्राओं ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशील कुमार तिवारी ने किया। सभी प्रतियोगिताएं खेल प्रशिक्षक श्रीराम यादव की देखरेख में संपन्न हुईं। इस अवसर पर डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, डॉ. अनुपमा राय, डॉ. प्रफुल्ल कुमार राय, सावित्री, दिनेश कुमार रावत, परमात्मा प्रसाद वर्मा, राजेश यादव, पंकज पटेल, इन्द्रभूषण पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos