सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Village head and secretary accused of misusing government funds

Deoria News: ग्राम प्रधान व सचिव पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Village head and secretary accused of misusing government funds
विज्ञापन
देवरिया। सदर विकास खंड के एक गांव के ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। डीएम को संबोधित शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में छठ पर्व के अवसर पर छठ घाट की साफ सफाई, लाइट, जेनरेटर, टेंट आदि के नाम पर आजमगढ़ जिले की एक फर्म का फर्जी रसीद लगाकर 22200 रुपये का भुगतान करा लिया गया है। देवरिया से आजमगढ़ की दूरी लगभग 100 किमी है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आजमगढ़ जिले की फर्म ने इतना दूर आकर क्यों काम किया होगा। शिकायती पत्र पर एजाज अहमद, अशोक सिंह, उमेश मद्धेशिया, अशोक मल्ल, फौजदार मल्ल, दुर्गेश कुमार मल्ल सहित 20 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हैं। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed