सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The role of village heads is important in primary education

Deoria News: प्राथमिक शिक्षा में अहम है ग्राम प्रधानों की भूमिका

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The role of village heads is important in primary education
विज्ञापन
भलुअनी। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार को उन्मुखीकरण कार्यशाला और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर शिक्षा को लेकर रणनीति तय करते हुए विचार-विमर्श किया गया।
Trending Videos

क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका और खंड शिक्षाधिकारी भूपेंद्र राय ने ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में ग्राम प्रधानों की भूमिका अहम होती है। इनके समन्वय के बिना प्राथमिक शिक्षा का सुदृढ़ होना संभव नहीं है। नींव मजबूत होने पर ही बड़ी इमारत बनाने का सपना साकार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को बीईओ भूपेंद्र राय ने शिक्षकों से बच्चों में किताबी ज्ञान के अलावा अच्छे संस्कार समावेश करने पर जोर दिया। विधायक और अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय नकडीहा, जरार मानिक और खुखुंदू के प्रधानाध्यापक को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम को ओमप्रकाश कुशवाहा, संजय सिंह, शिवानंद यादव, आदित्य नारायण गुप्त, शीला चतुर्वेदी, संजय गुप्त, नन्हें आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर राजीव मल्ल, राजेश्वर सिंह, शैलेष चौबे, जयनाथ यादव, अवनीश राय, रामप्रवेश, अमृतराज, मनमोहन मिश्र, रमाकांत शुक्ल, कृष्ण कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed