सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three cattle smugglers arrested in police encounter one shot in leg

Deoria: पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी, चार पशु और अवैध हथियार बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, भाटपार रानी (देवरिया) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Feb 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
Three cattle smugglers arrested in police encounter one shot in leg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सर्किल क्षेत्र के भाटपार रानी और बनकटा पुलिस ने संयुक्त अभियान में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से चार गोवंशीय पशु, एक पिकअप वाहन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों, अरविंद पासवान उर्फ टेनी पुत्र श्रीकांत मांझी (निवासी बघड़ा, थाना मुफस्सिल, सिवान, बिहार) और अफरोज आलम उर्फ सुड्डू पुत्र शलाउद्दीन (निवासी खगौरा, थाना धनौती, सिवान, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में तस्कर के पैर में गोली लगी है।

Trending Videos


इसी बीच, एक अन्य अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने का प्रयास करने लगा और उसने पुलिस टीम पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी की पहचान छोटे अली उर्फ कमरे आलम पुत्र इब्राहिम अली निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ देवरिया और गोरखपुर जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed