सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Long queues formed at the pumps since dawn.

Deoria News: भोर से ही पंपों पर लगी रहीं लंबी कतारें

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Long queues formed at the pumps since dawn.
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पेट्रोल और डीजल के लिए लोगों में भारी अफरा-तफरी देखने को मिली। भोर होते ही क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात यह रहे कि कई पेट्रोल पंपों पर दोपहर बाद ही पेट्रोल और डीजल पूरी तरह खत्म हो गया, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। जानकारी के अनुसार हरैया, महदहा, कस्बा सलेमपुर, मझौली राज, सहजौर, भागलपुर, देहरी, भटनी, मुजूरी, बरसीपार, बीराजमार और लार समेत आसपास के इलाकों के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग जल्द से जल्द ईंधन लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। भीड़ अधिक होने के कारण कई स्थानों पर ग्राहकों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। स्थिति तनावपूर्ण होती देख मौके पर पुलिस पहुंची और समझाकर मामला शांत कराया। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed