सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Long queues in Rudrapur in the morning, more than half the petrol pumps dry

Deoria News: रुद्रपुर में सुबह ही लंबी कतार आधे से अधिक पेट्रोल पंप ड्राई

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Long queues in Rudrapur in the morning, more than half the petrol pumps dry
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीजल पेट्रोल की किल्लत के अफवाह ने रुद्रपुर नगर के पेट्रोल पंप पर भीड़ बढ़ा दी है। बुधवार की दोपहर अचानक उमड़ी भीड़ ने तहसील क्षेत्र के आधे से अधिक पेट्रोल पंप को ड्राई कर दिया है। लोग गैलन में तेल भरकर जमा करने लगे हैं।
Trending Videos

डीजल पेट्रोल को लेकर अफरा-तफरी मचने से बृहस्पतिवार को कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। क्षेत्र के नगवा, डहरौली, पिपरा कछार और रुद्रपुर नगर में वत्स पेट्रोलियम पर दोपहर बाद तेल खत्म हो गया। तेल को लेकर मची मारामारी से पेट्रोल पंप पर पुलिस लगानी पड़ी। आउटलेट के डीलर्स ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैंक बंद होने से कंपनी के खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है। इस कारण इंडेंट लगाने में परेशानी हो रही है। कंपनी क्रेडिट पर तेल देना बंद कर दी है। गाड़ी के फुल पेमेंट पर डीजल पेट्रोल तत्काल मिल रहा है। डिपो में तेल की कोई कमी नहीं है। एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि डिपो से आउटलेट्स डिमांड के अनुसार पूरी डिलीवरी हो रही है। तहसील क्षेत्र में डीजल पेट्रोल की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed