{"_id":"698e304de90ec5e3d80fe5b5","slug":"many-opds-were-found-empty-during-the-surprise-inspection-of-cms-deoria-news-c-208-1-deo1009-174832-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएमएस के औचक निरीक्षण में कई ओपीडी मिली खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएमएस के औचक निरीक्षण में कई ओपीडी मिली खाली
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। इसमें कई विभागों की ओपीडी खाली मिली। इनमें मौजूद जूनियर चिकित्सकों और कर्मचारियों ने डॉक्टरों के राउंड पर होने की बात कही।
सीएमएस डॉ. एचके मिश्र करीब 2:20 बजे ओपीडी बिल्डिंग पहुंचे। उन्होंने पंजीकरण हाल में बुजुर्गाें, दिव्यांगों व महिलाओं के काउंटर के लिए संकेतक फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिए, जिससे मरीज इधर-उधर भटकने की जगह सीधे संबंधित काउंटर पर पहुंचे। इसके बाद सीएमएस मेडिसीन विभाग की ओपीडी के कक्ष संख्या एक, दो व तीन का निरीक्षण किए।
इनमें सीनियर डॉक्टरों की कुर्सी खाली मिली। मनोरोग विभाग में भी सीनियर डॉक्टर नहीं मिलीं। पल्मोनरी मेडीसीन के कक्ष संख्या पांच में डॉ. अनुराग शुक्ल अपनी कुर्सी पर बैठे मिले। इसके बाद सीएमएस ने चर्म रोग विभाग, नेत्र रोग और सर्जरी की ओपीडी को देखा।
चर्म रोग व नेत्र रोग के एक कक्ष में डॉक्टर बैठे मिले। सर्जरी की ओपीडी खाली मिली। दंत रोग विभाग में जूनियर डॉक्टर बैठे मिले। हड्डी रोग विभाग में भी चिकित्सक अपनी कुर्सी पर बैठे मिले। इसके बाद सीएमएस चले गए।
Trending Videos