{"_id":"698e30290a4557074707e9f3","slug":"salempur-unit-participates-in-the-nationwide-strike-of-insurance-employees-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-174797-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बीमा कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सलेमपुर इकाई की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बीमा कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सलेमपुर इकाई की भागीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉयी एसोसिएशन, नॉर्थ सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लॉयी फेडरेशन एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर गुरुवार को बीमा, बैंकिंग व सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल की। इस क्रम में एलआईसी गोरखपुर मंडल की सलेमपुर इकाई के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
कर्मचारियों ने बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सीमा बढ़ाने, एलआईसी में प्रस्तावित एफपीओ तथा सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों के निजीकरण का विरोध किया।
साथ ही नई श्रम संहिताओं को श्रमिक अधिकारों के विरुद्ध बताते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इन नीतियों से कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा और सार्वजनिक क्षेत्र की मजबूती प्रभावित होगी।
हड़ताल के दौरान एलआईसी में कक्षा तीन और चार के पदों पर शीघ्र भर्ती, 1995 पेंशन योजना लागू करने तथा कर्मचारियों से संवाद स्थापित करने की भी मांग उठाई गई। प्रदर्शन में पूर्णानंद मिश्रा, दिनेश कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार, देवानंद मिश्रा, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, विजय कुमार, विकास गुप्ता, प्रमोद कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, आर्यन आनंद, प्रियंका सिंह, बंदिता नाथ और रिम्पी तिवारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos