सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Deoria News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 30 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
विज्ञापन
बनकटा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव में शनिवार रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सिकरहटा गांव निवासी साक्षी मिश्रा (21) पत्नी अमित मिश्रा की शादी 30 नवंबर 2025 को हुई थी। शनिवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी भाटपार रानी ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साक्षी का मायका ग्राम कमौजी थाना राबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र में है।इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि नायब तहसीलदार भाटपार रानी की ओर से पंचनामा की कार्रवाई कराई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजन आ रहे हैं, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed