सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Meritorious students honored at the convocation ceremony of Government Polytechnic

Deoria News: राजकीय पॉलिटेक्निक के दीक्षांत समारोह में मेधावी सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored at the convocation ceremony of Government Polytechnic
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय पॉलिटेक्निक पुरवां में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2025 में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें कॉलेज टॉपर हिमांशु शर्मा (80.47 प्रतिशत अंक, पास विद ऑनर्स) सहित सभी विभागों के तीन-तीन टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य इंजीनियर डीके गौतम दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थियों के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि आज वे अपने परिश्रम एवं लगन के बल पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अलका सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिकता एवं सतत सीखने की भावना ही विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ाती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे तकनीकी शिक्षा का उपयोग समाज की सेवा एवं प्रदेश के विकास में करें।
विशिष्ट अतिथि जेपी जायसवाल ने कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उन्हें सफलता की सीढ़ी बनाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट शहजाद यावर हुसैन नकवी ने किया। कीर्ति अस्थाना ने आभार व्यक्त किया।

वर्ष 2025 इन्होंने पाई उपलब्धियां
राजकीय पॉलिटेक्निक में वर्ष 2025 के टॉपर 80.47% अंक अर्जित कर हिमांशु शर्मा (पास विद ऑनर्स) रहे। वहीं आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप नंदिनी दूबे 73.32% अंक के साथ अपने विभगा में टॉपर रहीं। नीलम सिंह 72.04% अंक के साथ दूसरे और कृष्णा शंकर मिश्रा 68.36% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सिविल इंजीनियरिंग विभाग में खुशबू यादव 75.83% के साथ टॉपर रहीं। अंकित कुमार 75.02% के दूसरे स्थान पर रहे। हर्ष मद्देशिया व रवि पटेल 74.68% के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में आदित्य 78.55% अंक के साथ टॉपर रहे। सकलदीप मद्देशिया 77.53% के साथ दूसरे व निखिल कुशवाहा 76.96% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग में प्रशांत कुमार चौबे 80.22% अंक के साथ (पास विद ऑनर्स) प्रथम, सानिया खान 78.84% अंक के साथ द्वितीय व अनूप कुमार 77.15% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed