आंदोलनों के नाम रहा सोमवार का दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार का दिन आंदोलनों के नाम रहा। जिला मुख्यालयों पर छात्रों, युवाओं, महिलाओं ने अपनी आवाज बुलंद की। सिविल लाइंस रोड पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इसके साथ जिले के सभी ब्लॉक और तहसील मुख्यालयों पर कर्मचारियों ने भटनी ब्लॉक के एडीओ पंचायत के खिलाफ दुर्व्यवहार को लेकर धरना दिया।
छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कराने की मांग को लेकर छात्रों ने शहर में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कॉलेज प्रशासन यदि चुनाव की समय सारिणी जारी नहीं करता है तो वह भूख हड़ताल करेंगे।
एसडीएम सदर के आश्वासन पर छात्रनेता वापस लौट गए।
बीआरडीपीजी कॉलेज और संत विनोबा पीजी कॉलेज के छात्रनेता सोमवार को नारेबाजी करते हुए सुुुभाष चौक पर आए। जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
इसके पूर्व आयोजित सभा में शाकिर अली ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बलराम यादव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई है।
कॉलेज प्रशासन को अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाना होगा। रोहित त्रिपाठी ने कहा कि कॉलेज प्रशासन के रवैये के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। सुधांशु रंजन मिश्र ने कहा कि छात्रसंघ के मद में लाखों रुपए जमा है।
लेकिन कॉलेज के प्राचार्य की मंशा इस धन को हड़पने की है।
इस दौरान विकास जायसवाल, रोहित त्रिपाठी, अमित पांडेय, राजेंद्र यादव, अमित शुक्ल, कृष्णा मिश्र, सद्दाम हुसैन, अखिल यादव, शम्भू यादव, अभिनव सिंह, शुभम सिंह, रोहित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।